उपलब्धियाँ
Our Milestones & Achievements
विशिष्ट ऐतिहासिक उपलब्धियाँ एवं लोकार्पण
Featured Institutional Milestones & Dedications
2025मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा भू-तल लोकार्पण
27 सितंबर 2025 को महाविद्यालय के सर्वसुविधायुक्त भू-तल का भव्य लोकार्पण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी द्वारा संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी, विधायक श्री अमर अग्रवाल जी एवं श्री सुशांत शुक्ला जी विशिष्ट अतिथि रहे।
2025मेधावी छात्र अलंकरण एवं देवी अहिल्या बाई होल्कर पुस्तक विमोचन
28 दिसंबर 2025 को उच्च शिक्षा मंत्री माननीय श्री टंक राम वर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह आयोजित हुआ तथा पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर पर लिखित विशेष पुस्तक का विमोचन किया गया।
2024अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब एवं ग्रंथालय भवन का भव्य शुभारंभ
दानदाताओं के विशेष जन-सहयोग से विद्यार्थियों के लिए निर्मित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और समृद्ध ग्रंथालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल जी, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक अग्रवाल जी एवं विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री के. रघुनंदन जी द्वारा किया गया।
समस्त कार्यक्रम एवं उपलब्धियाँ
Complete Archive of Programs & Recognitions

2025महाविद्यालय दानदाता सम्मान समारोह
8 अक्टूबर 2025 को महाविद्यालय निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले समाज के उदारमना दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्री अमर अग्रवाल जी एवं विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री यतीन्द्र जी शर्मा उपस्थित रहे।
2024वैदिक वास्तु पूजन एवं प्रशासनिक कार्यालय शुभारंभ
26 अप्रैल 2024 को नवनिर्मित भवन का वैदिक रीति-रिवाज से वास्तु पूजन कर प्रशासनिक कार्यालय का शुभारंभ बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी एवं बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
2018मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा महाविद्यालय व खेल छात्रावास भूमिपूजन
13 जनवरी 2018 को सरस्वती क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में महाविद्यालय एवं खेल छात्रावास भवन का भव्य भूमिपूजन तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी, मंत्री अमर अग्रवाल जी, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान जी एवं विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।