मुख्य सामग्री पर जाएं (Skip to content)
सरस्वती महाविद्यालय सील

सरस्वती महाविद्यालय कोनी बिलासपुर

सरस्वती क्रीड़ा परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित

SARASWATI MAHAVIDYALAYA, Koni, BILASPUR (C.G.)

Managed by Saraswati Krida Parishad Chhattisgarh

विद्या भारती
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की एक इकाई

सरस्वती महाविद्यालय

Saraswati Mahavidyalaya

सरस्वती क्रीडा परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित

"संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा"

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबद्ध एवं उच्च शिक्षा विभाग (छ.ग. शासन) द्वारा मान्यता प्राप्त

समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सुगम, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त उच्च शिक्षा पहुँचाने के पुनीत संकल्प के साथ वर्ष 2005 में 'सरस्वती क्रीडा परिषद' की स्थापना की गई थी। इसी वैचारिक अधिष्ठान और जन-कल्याण की भावना को धरातल पर उतारते हुए बिलासपुर के सेंदरी (कोनी) में 'सरस्वती महाविद्यालय' की स्थापना की गई, जो आज क्षेत्र में ज्ञान का आलोक बिखेर रहा है।

दृष्टिकोण

संस्थान दृष्टि (Vision)

समाज के वंचित एवं प्रत्येक वर्ग तक सुगम, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त उच्च शिक्षा पहुँचाना तथा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी व राष्ट्र-निर्माण में समर्पित नागरिक बनाना।

ध्येय एवं संकल्प

संस्थान ध्येय (Mission)

पारंपरिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों (कला, वाणिज्य, विज्ञान, कंप्यूटर) का उत्कृष्ट संचालन करना, आधुनिक प्रयोगशाला एवं समृद्ध ग्रंथालय जैसी श्रेष्ठ अधोसंरचना उपलब्ध कराना, तथा निकट भविष्य में स्नातकोत्तर (PG), बी.एड. (B.Ed.) और बी.पी.एड. (B.P.Ed.) के विस्तार के साथ उच्च शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होना।

ANNOUNCEMENTS

नवीनतम सूचनाएँ

Official Announcements

सभी सूचनाएँ देखें

अभी कोई सूचना उपलब्ध नहीं है

नवीनतम सूचनाएं एवं परिपत्र यहां प्रकाशित किए जाएंगे।

PROGRAMMES

संचालित पाठ्यक्रम

Academic Programmes

सभी पाठ्यक्रम देखें
B.A.4 वर्ष · 8 सेमेस्टर

बी.ए. (कला स्नातक)

पात्रता:10+2 (हायर सेकेंडरी) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण

मानविकी, साहित्य, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं इतिहास का समग्र अध्ययन, जो प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च अध्ययन एवं लोक सेवा आयोग हेतु सुदृढ़ आधार प्रदान करता है।

B.COM4 वर्ष · 8 सेमेस्टर

बी.कॉम. (वाणिज्य स्नातक)

पात्रता:10+2 (वाणिज्य / समकक्ष) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण

वित्तीय लेखांकन, कराधान, व्यावसायिक कानून, बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन का व्यावहारिक अध्ययन जो वाणिज्य एवं कॉर्पोरेट उद्योग में सफल करियर का निर्माण करता है।

BCA4 वर्ष · 8 सेमेस्टर

बी.सी.ए. (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन)

पात्रता:10+2 (गणित / कंप्यूटर विषय के साथ) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण

सॉफ्टवेयर विकास, डेटाबेस प्रबंधन, वेब तकनीकें, आधुनिक प्रोग्रामिंग भाषाएँ और आईटी अनुप्रयोगों पर केंद्रित उच्चस्तरीय तकनीकी पाठ्यक्रम।

B.SC. BIO4 वर्ष · 8 सेमेस्टर

बी.एस.सी. - जीवविज्ञान (वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, रसायन विज्ञान)

पात्रता:10+2 (जीवविज्ञान / पीसीबी समूह) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण

वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान एवं रसायन विज्ञान का सैद्धांतिक एवं अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में प्रयोगात्मक अध्ययन, जो जैविक विज्ञान में शोध का आधार निर्मित करता है।

B.SC. MATHS4 वर्ष · 8 सेमेस्टर

बी.एस.सी. - गणित (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित)

पात्रता:10+2 (गणित / पीसीएम समूह) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण

उच्च गणित, सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक भौतिकी एवं रसायन विज्ञान का गहन विश्लेषणात्मक अध्ययन जो विद्यार्थियों को वैज्ञानिक शोध एवं तकनीकी क्षेत्रों हेतु दक्ष बनाता है।

B.SC. CS4 वर्ष · 8 सेमेस्टर

बी.एस.सी. - कंप्यूटर साइंस

पात्रता:10+2 (गणित समूह) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण

कंप्यूटर विज्ञान सिद्धांत, डेटा संरचनाएं, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग का बहुआयामी अध्ययन।

PGDCA1 वर्षीय डिप्लोमा · वार्षिक परीक्षा

पीजीडीसीए (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन)

पात्रता:किसी भी संकाय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण

स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर अनुप्रयोग, डेटाबेस, प्रोग्रामिंग एवं डिजिटल टूल्स का एक वर्षीय रोजगारपरक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।

DCA1 वर्षीय डिप्लोमा · वार्षिक परीक्षा

डीसीए (डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन)

पात्रता:10+2 (हायर सेकेंडरी) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण

कंप्यूटर की मूल अवधारणाओं, ऑफिस ऑटोमेशन, ऑपरेटिंग सिस्टम व इंटरनेट टूल्स में दक्षता प्रदान करने वाला बुनियादी व्यावसायिक डिप्लोमा।

प्रवेश प्रारंभ · ADMISSIONS OPEN

प्रवेश जानकारी (Admission Information)

शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु विभिन्न स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हैं। अभी आवेदन करें और हमारे साथ अपना भविष्य संवारें।

Admission Information - Graduation Cap & Books
MILESTONES

उपलब्धियाँ

College Achievements

सभी देखें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा भू-तल लोकार्पण2025
भवन लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा भू-तल लोकार्पण

27 सितंबर 2025 को महाविद्यालय के सर्वसुविधायुक्त भू-तल का भव्य लोकार्पण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी द्वारा संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी, विधायक श्री अमर अग्रवाल जी एवं श्री सुशांत शुक्ला जी विशिष्ट अतिथि रहे।

मेधावी छात्र अलंकरण एवं देवी अहिल्या बाई होल्कर पुस्तक विमोचन2025
शैक्षणिक अलंकरण

मेधावी छात्र अलंकरण एवं देवी अहिल्या बाई होल्कर पुस्तक विमोचन

28 दिसंबर 2025 को उच्च शिक्षा मंत्री माननीय श्री टंक राम वर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह आयोजित हुआ तथा पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर पर लिखित विशेष पुस्तक का विमोचन किया गया।

अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब एवं ग्रंथालय भवन का भव्य शुभारंभ2024
अधोसंरचना शुभारंभ

अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब एवं ग्रंथालय भवन का भव्य शुभारंभ

दानदाताओं के विशेष जन-सहयोग से विद्यार्थियों के लिए निर्मित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और समृद्ध ग्रंथालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल जी, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक अग्रवाल जी एवं विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय श्री के. रघुनंदन जी द्वारा किया गया।

CAMPUS GLIMPSES

परिसर झलकियाँ (Campus Glimpses)

सरस्वती महाविद्यालय का जीवंत वातावरण

पूरी गैलरी देखें
महाविद्यालय नवनिर्मित परिसर (सेंदरी, कोनी)
परिसर

महाविद्यालय नवनिर्मित परिसर (सेंदरी, कोनी)

एसईसीएल (SECL) CSR अनुदान एवं जनसहयोग से निर्मित आधुनिक भू-तल परिसर

महाविद्यालय परिसर मानचित्र

44VJ+HJ4, बड़ी कोनी, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495009

गूगल मैप्स पर दिशा-निर्देश प्राप्त करें